Big News” उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस्तीफा सौंपा, विधानसभा में दिए बयान पर मचा था हंगामा..

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- बड़ी खबर उत्तराखंड से आ रही है। राज्य के संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

दरअसल, बीते बजट सत्र के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल के एक बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इस बयान के बाद लगातार विपक्ष हमलावर था और राज्यभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे थे।

प्रेमचंद अग्रवाल-

“जिस तरह से मेरे खिलाफ माहौल बनाया गया, उससे मैं आहत हूं। मैंने उसी दिन सदन में अपने बयान पर स्पष्टीकरण दे दिया था, लेकिन इसके बावजूद लगातार विरोध हो रहा है। मैं भी एक आंदोलनकारी रहा हूं और प्रदेश के लिए योगदान दिया है, लेकिन आज मुझे खुद को साबित करना पड़ रहा है। इसी कारण मैं इस्तीफा दे रहा हूं।”

प्रेमचंद अग्रवाल इस्तीफा देते समय भावुक हो गए और रो पड़े। उन्होंने कहा कि उन्हें यह फैसला भारी मन से लेना पड़ा।

बता दें कि प्रेमचंद अग्रवाल उत्तराखंड सरकार में संसदीय कार्य और वित्त मंत्री थे। उनके बयान पर मचे बवाल के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया था। विपक्ष लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रहा था।अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस इस्तीफे पर क्या रुख अपनाते हैं और सरकार में नए वित्त मंत्री की नियुक्ति कब तक होती

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :