अल्मोड़ा बस हादसा” ये एक वजह और चली गई 36 लोगों की जान…..

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– उत्तराखंड में आज सुबह एक बेहद ही भयानक सड़क हादसा हुआ जिसमें करीब 36 लोगों ने अपनी जान गंवा दी, ये भीषण हादसा अल्मोड़ा जिले में हुआ है, बता दें कि इस हादसे की बड़ी वजह सामने आ रही है।

गोपाल सिंह रावत पूर्व प्रधान संगठन सल्ट ने बताया कि बस में सवारी ज्यादा थी. बस हादसे का सही कारण पता नहीं चला है. उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों ने युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाया, वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी ओवरलोड थी। गाड़ी में कुछ जोर से आवाज आई। शायद कमानी पट्टा टूट गया हो। जिसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई

डीएम अल्मोड़ा आलोक कुमार पांडे का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी। प्रथम दृष्टया तकनीकी खराबी की बात सामने आ रही है। जांच के बाद ही असली कारणों का पता चल पाएगा।

हालांकि अगर इस हादसे का कारण ओवरलोड ही है तो सरकार और पुलिस, प्रशासन को इसपर ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि कहीं न कहीं चाहें पहाड़ी क्षेत्र हों या फिर मैदानी, जो भी हादसे सामने आते हैं उसमें सबसे बड़ा कारण ओवरलोड ही होता है, इसलिए लोगों के लिए काल बन रहे ओवरलोड वाहनों पर शिंकजा कसना चाहिए, कई बार देखा गया है कि ज्यादा मुनाफे के लिए बस वाले अत्यधिक संख्या में सवारियों को भर लेते हैं। और भी कई कारण सामने आते हैं। कहीं न कहीं अब इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :