रुद्रपुर में महिला द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग, SHO की तहरीर पर मामला दर्ज

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- रुद्रपुर के एलाइंस कॉलोनी निवासी आंचल ढिंगरा द्वारा दीपावली की रात लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में आंचल ढिंगरा को करतारपुर फार्म हाउस, थाना गदरपुर क्षेत्र में पिस्टल से फायर करते हुए देखा गया है। SHO मनोज रतूड़ी की ओर से की गई तहरीर में बताया गया कि इस मामले की जांच के दौरान वायरल वीडियो के आधार पर महिला की पहचान आंचल ढिंगरा के रूप में हुई है।

 

SHO मनोज रतूड़ी ने अपनी तहरीर में कहा कि इस कृत्य को अंजाम देने वाली महिला के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 27(1) और 30 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस प्रकार का फायरिंग करना एक दंडनीय अपराध है और कानून के तहत इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। SHO ने यह भी बताया कि उन्होंने उक्त सूचना को रुद्रपुर कोतवाली के सीसीटीएनएस कार्यालय में पुलिस कर्मचारी के सहयोग से अंकित कराया है।

 

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की घटनाओं का वीडियो तेजी से वायरल हो जाता है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को सतर्कता बरतनी पड़ती है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


    खबरे शेयर करे :

    उत्तराखंड: नया बिजली कनेक्शन लेने वालों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों की दौड़ और साइट इंस्पेक्शन से मिलेगी मुक्ति !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :उत्तराखंड में नया बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए प्रक्रिया अब पहले से आसान होने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत कनेक्शन की दरें पहले…


    खबरे शेयर करे :