

पोखरी: भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब भालू स्कूल जा रहे बच्चों तक को निशाना बना रहा है। शनिवार को हरिशंकर गनियाला गांव के स्कूल से लौट रहे बच्चों पर भालू ने हमला किया। गनीमत रही कि बच्चे तेजी से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर भालू को भगाया। पड़ोसी बताते हैं कि जिले के अधिकतर विद्यालय गांवों से दूर हैं और रास्ता वन क्षेत्र से होकर गुजरता ह…



