

उत्तरकाशी: भारतीय संस्कृति और देवभूमि की परंपराओं से प्रभावित होकर अब विदेशी युवतियां भी हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर घर बसाने में पीछे नहीं हैं। शनिवार को भटवाड़ी ब्लॉक के आदर्श पर्यटक बार्सू गांव में स्थित श्रीवासुकी नाग देवता मंदिर प्रांगण में लंदन की मेलोडी और रुद्रप्रयाग के जाखणी निवासी अक्षय नेगी ने सात फेरे लेकर विवाह के पवित्र बंधन में बंधे। स्थानीय लोगों ने नवदंपति का पारंपरिक तरीक…



