Big Breaking:- कोलकाता डॉक्टर रेप केस” आरोपी संजय रॉय को कोर्ट ने सुनाई ये सजा।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– पूरे देश को झकझोर कर रख देने वाला कोलकाता डॉक्टर रेप केस में बड़ी खबर सामने आई है बता देने की पश्चिम बंगाल की सियालदह अदालत ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या मामले में दोषी संजय रॉय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने दोषी पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पीड़िता के पिता ने इस मामले में दोषी के लिए अधिकतम सजा की मांग की थी।

सजा का निर्णय

18 जनवरी को न्यायाधीश ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि इस मामले में अधिकतम सजा मृत्युदंड हो सकती है और न्यूनतम सजा आजीवन कारावास। सजा प्रक्रिया 162 दिनों में पूरी हुई। हालांकि, सबूतों से छेड़छाड़ और बदलाव के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच जारी रहेगी।

सीबीआई की दलीलें

सीबीआई के वकील ने कहा, “हमने ठोस सबूत पेश किए हैं और कानून के अनुसार काम किया है। पीड़िता, जो एक मेधावी छात्रा थी, 36 घंटे की ड्यूटी पर थी। कार्यस्थल पर उसके साथ बलात्कार और हत्या की घटना हुई।” पीड़िता के पारिवारिक वकील ने भी कहा कि सभी साक्ष्यों से घटना की सत्यता स्पष्ट होती है और आरोपी अपनी बेगुनाही साबित नहीं कर सका।

मामले की पृष्ठभूमि

पीड़िता, जो एक ट्रेनी महिला डॉक्टर थी, का शव पिछले साल 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल से बरामद किया गया था। प्रारंभिक जांच कोलकाता पुलिस की विशेष टीम ने की, जिसने संजय रॉय को गिरफ्तार किया। बाद में मामला सीबीआई को सौंपा गया, जिसने घटना के पांच दिन बाद जांच शुरू की।

त्वरित न्याय की मिसाल

मामले में 11 नवंबर 2024 को मुकदमा शुरू हुआ, और 59 दिनों में अदालत ने अपना फैसला सुनाया। अपराध की तारीख से केवल 162 दिनों में दोषसिद्धि और सजा प्रक्रिया पूरी की गई, जो त्वरित न्याय की मिसाल है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: नया बिजली कनेक्शन लेने वालों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों की दौड़ और साइट इंस्पेक्शन से मिलेगी मुक्ति !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :उत्तराखंड में नया बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए प्रक्रिया अब पहले से आसान होने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत कनेक्शन की दरें पहले…


खबरे शेयर करे :