“ऊधमसिंह नगर में 1350 किलो चाइनीज लहसुन बरामद: तस्करों के मंसूबों पर एसएसबी की बड़ी चोट”

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– खटीमा के मेलाघाट क्षेत्र में एसएसबी ने तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए 1350 किलोग्राम प्रतिबंधित चाइनीज लहसुन जब्त किया। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

रविवार देर रात खटीमा के मेलाघाट इलाके में एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल के रास्ते लाए जा रहे 1350 किलो चाइनीज लहसुन की खेप बरामद की। यह खेप एक झोपड़ी में छिपाकर रखी गई थी। एसएसबी के जवानों को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई, जवानों के पहुंचते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। बरामद लहसुन को कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।

चाइनीज लहसुन की तस्करी का नेटवर्क:

चाइनीज लहसुन की तस्करी नेपाल के रास्ते भारत में हो रही थी। बताया जा रहा है कि यह लहसुन सस्ते दामों में लाकर यहां ऊंची कीमतों पर बेचा जाता है।

एसएसबी की इस कार्रवाई से तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया है। हालांकि, फरार तस्करों की तलाश जारी है और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :