*उत्तराखंड” में कल(12 फरवरी) सार्वजनिक अवकाश घोषित” CM धामी ने जारी किया आदेश; जानिए कारण??*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड में कल यानि 12 फरवरी को गुरु रविदास जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह अवकाश दिया गया है, हालांकि, सचिवालय और कोषागार इससे मुक्त रहेंगे। इस दौरान राज्य सरकार के सभी कार्यालयों, संस्थानों और शैक्षिक संस्थानों में अवकाश रहेगा।

स्वच्छता अभियान और विशेष साज-सज्जा के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने गुरु रविदास जयंती के कार्यक्रमों को अधिक प्रभावशाली और सार्थक बनाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेशभर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही, गुरु रविदास की प्रतिमाओं और पार्कों में विशेष साज-सज्जा की जाएगी।

गुरु रविदास के विचारों को आत्मसात करने की अपील

मुख्यमंत्री ने संत रविदास को महान संत बताते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर मानव सेवा, समानता और एकता का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएँ हमें जाति, धर्म और वर्ग के भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देती हैं।

उन्होंने कहा कि हमें संत शिरोमणि गुरु रविदास के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों को दूर करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :