*”इंटरनेशनल न्यूज” बैंक के बाहर आत्मघाती हमला, 25 की मौत, तालिबान कमांडर भी ढेर!*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- अफगानिस्तान के उत्तरी शहर कुंदुज में मंगलवार सुबह काबुल बैंक की शाखा के बाहर हुए आत्मघाती विस्फोट में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। अफगान मीडिया ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

तालिबान कमांडर की भी मौत

अमु टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट में मारे गए लोगों में अधिकांश तालिबान के सदस्य थे। ‘पुलिस जिला 4’ के तालिबान सुरक्षा कमांडर जकारिया भी इस हमले में मारे गए हैं।

तालिबान ने दी अ लग जानकारी

तालिबान पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि यह एक आत्मघाती हमला था, जिसमें नागरिकों और तालिबान सदस्यों सहित 5 लोगों की मौत हुई और 7 घायल हुए।

सुबह के समय हुआ हमला

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, विस्फोट सुबह 8:30 बजे हुआ। मृतकों के शवों को तालिबान के 217 ओमारी कोर क्लिनिक में ले जाया गया है।

वेतन भुगतान को लेकर पहले ही जारी की गई थी चेतावनी

यह हमला उस समय हुआ जब तालिबान ने अपने सैन्य और सुरक्षा कर्मियों को वेतन लेने के लिए बैंकों से दूर रहने और अन्य निर्दिष्ट स्थानों का उपयोग करने का आदेश दिया था।

किसी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी

अब तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, इस क्षेत्र में पहले इस्लामिक स्टेट-खुरासान (ISIS-K) सक्रिय रहा है और उसने तालिबान पर कई हमले किए हैं।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: नया बिजली कनेक्शन लेने वालों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों की दौड़ और साइट इंस्पेक्शन से मिलेगी मुक्ति !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :उत्तराखंड में नया बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए प्रक्रिया अब पहले से आसान होने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत कनेक्शन की दरें पहले…


खबरे शेयर करे :