

लोहाघाट (चंपावत): देश की सेवा का जज्बा दिल में लिए अग्निवीर दीपक सिंह सोमवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गए। शोक धुन के बीच सेना की टुकड़ी ने 23 वर्षीय जवान को अंतिम सलामी दी। पाटी विकासखंड के खरही श्मशान घाट पर हजारों लोग नम आंखों के साथ अपने लाल को विदा करने पहुंचे। खरही गांव निवासी दीपक सिंह पुत्र शिवराज सिंह जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सेना क…



