

कोटद्वार: विकासखंड बीरोंखाल क्षेत्र के डुमेल के समीप एक दर्दनाक हादसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) बीरोंखाल ब्लॉक के विभाग कार्यवाह संजय सिंह रावत (40) की मौत हो गई। उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कोटद्वार घमंडपुर निवासी संजय सिंह थलीसैंण में आयोजित आरएसएस के संपर्क योजना कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रिखणीखाल लौट रहे थे। बीरोंखाल बाजार से पहले डुमेल के पास…



