स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ विधायक तिलकराज बेहड़ का आंदोलन तेज, 17 फरवरी को निकालेंगे ‘अडानी की शव यात्रा’

खबरे शेयर करे :

किच्छा: उत्तराखंड के कुमाऊं डिवीजन में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ ने इस योजना के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। उन्होंने 17 फरवरी को किच्छा में ‘अडानी की शव यात्रा’ निकालने का ऐलान किया है।

इससे पहले, किच्छा में जब अडानी ग्रुप के कर्मचारी स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे थे, तब विधायक बेहड़ ने मौके पर पहुंचकर मीटरों को सड़क पर पटककर तोड़ दिया था। इस घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन बेहड़ अपने रुख पर कायम हैं और अब इस आंदोलन को और बड़ा रूप देने जा रहे हैं।

17 फरवरी को अडानी की शव यात्रा

विधायक तिलकराज बेहड़ ने घोषणा की है कि 17 फरवरी को किच्छा के इंदिरा गांधी खेल मैदान से श्मशान घाट तक ‘अडानी की शव यात्रा’ निकाली जाएगी और वहां प्रतीकात्मक रूप से अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से इस विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने को लेकर आम जनता में भी असंतोष है। विपक्ष इसे महंगाई बढ़ाने और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डालने वाली योजना बता रहा है। वहीं, सरकार का कहना है कि इससे बिजली बिलों में पारदर्शिता आएगी। लेकिन विधायक बेहड़ इस योजना को जनविरोधी बताते हुए लगातार इसका विरोध कर रहे हैं।

अब देखना यह होगा कि 17 फरवरी को इस विरोध प्रदर्शन में कितनी संख्या में लोग जुटते हैं और इसका सरकार पर क्या असर पड़ता है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :