“ऊधम सिंह नगर में पुलिस और लुटेरों की भिड़ंत, मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार!”

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– नानकमत्ता पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने उनके पास से लूट की ज्वैलरी, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। दोनों पर उत्तर प्रदेश में लूट, हत्या और चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

उत्तराखंड के नानकमत्ता में 9 फरवरी की रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात हुई थी। पीड़ित रईस अहमद ने पुलिस को बताया कि तीन बदमाश हथियारों के साथ उनके घर में घुसे और ज्वैलरी व नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कुछ संदिग्धों की पहचान की।

पुलिस को देर रात सूचना मिली कि लूट में शामिल अपराधी अपने हिस्से का सामान लेने वापस आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अली जमा (निवासी शाहजहांपुर) और जुबेर (निवासी बरेली) के रूप में हुई है। उनके पास से लूटी गई ज्वैलरी, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि लूट में उनके कुछ और साथी भी शामिल थे, जिनकी तलाश जारी है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :