

हल्द्वानी: कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने नैनीताल नगर में निरीक्षण के दौरान बिना लाइट के संचालित ई-रिक्शाओं पर सख्त कार्रवाई की। इस दौरान पांच ई-रिक्शा चालकों के चालान करवाए गए। आयुक्त रावत ने नैनीताल और हल्द्वानी में निरीक्षण के दौरान बिना लाइट के बड़ी संख्या में ई-रिक्शाओं को देखा और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क पर बिना लाइट वाले किसी भी ई-रिक्शा को संचालित न होने दिय…



