

हल्द्वानी: उत्तराखंड राज्य गठन के बाद पहली बार फरवरी 2024 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ की गई कुमाऊं हेली सेवा आज पहाड़ी जनजीवन में नई उम्मीद और सुविधा लेकर आई है। हल्द्वानी से चम्पावत, पिथौरागढ़, मुनस्यारी, बागेश्वर और अल्मोड़ा तक संचालित इस सेवा ने यात्रियों की लंबी सड़क यात्रा को मिनटों में बदल दिया है। पहाड़ी इलाकों की कठिन यात्रा अब धीरे-धीरे आसान होत…



